रविवार, 24 जनवरी 2016

अनुशासन -प्रकृति की सीख

प्रातःकाल होते ही जैसे कमरे की खिड़की से सूर्य की लालिमा , अलसाए चेहरे पर पड़ती है ,मैं जागने को आतुर हो उठती हूँ । बिस्तर पर  रज़ाई को एक और फेंक झट -से उगते सूर्य से पहली सिख मिलती है -मुस्कराओ और काम में लग जाओ ।

चिड़ियों का चहचहाना ,मुर्गे की कुकड़ू -कूँ ना जाने शरीर में कैसे स्फूर्ति दाल देती है । अपने दो पंखों के सहारे कितनी ऊँची -ऊँची नभ में उड़ान भर लेते हैं । क्या हमारे पास इन पंक्षियों से ज्यादा साधन नहीं ? हाँ फिर हम अपनी उड़न में इनसे पीछे क्यों रह जातेहैं ?

ऋतुएँ अपना काम समय पर करती हैं ,जिस क्रम में उन्हें ईश्वर द्वारा बंधा गया है ,बिना किसी रिश्वत ,तू -तू , मैं -मैं  के ब्रह्माण्ड में संतुलन बनाए  रखतीं हैं । दूसरी तरफ हम हैं कि बस की क़तर में भी सहनशक्ति नहीं रख पाते  । प्रकृति यह सञ्चालन किसी हाईटेक सरकार द्वारा नहीं होता ।

वृक्ष ,पेड़ -पौधे -कभी अपने फल -फूल पर घमंड नहीं करते ,ये तो निःस्वार्थ सेवा करतें हैं ।मनुस्यों द्वारा छोड़ी कार्बनडाइऑक्साइड ग्रहण कर ,ताजे फल -फूल बांटते है । कभी यह नहीं कहते -यह मेरा इलाका है ,वह तुम्हारा । यह मेरी जमीं है -तुम छाया  के हक़दार नहीं ।

नदियां निरंतर बहती रहती हैं -रह में कितने ही रोड़े क्यों न आए ,उसका काम है बहना ,बहती रहती है । मधुर संगीत के साथ बहना इसकी  शान है ।

दिन के पहरों का बदलना 'परिवर्तनशीलता " का परिचायक है । सुबह ,दोपहर ,संध्या और रजनी -विशाल अनुशासन को दर्शाती हैं । एक रत आराम न करो तो शरीर शिथिल पद जाता है । समय के अनुसार हमारे विचार व रहन -सहन में परिवर्तन आना जरुरी है ।

तारे धरती -से कितने ही दूर क्यों ना  हो -अपनी झिलमिलाहट द्वारा इससे अपना सघन रिश्ता बनाये रखतें हैं ।
रिश्तों को निभाना हम इनसे सीखें ।

गहन अँधेरे के बीच चाँद की चांदनी जब प्रकाश बिखेरती है तो"'आशा " को जन्म देती है । चांदनी कहती है शीतल रहो।  नीरस ना  होओ , आशा का पल्लू थामे रहो ,सफलता जरूर मिलेगी ।

बादलों का गड़गड़ाना , बिजली का चमकना -जीवन की मुसीबतों से जगह कराता  है ।  मुसीबतें अति है ,चली भी जाती है , घबराना नहीं ।

खुले मैदान में दिन -भर चरने के बाद गायें  भी  गोधूलि होते ही अपने घरों को चल देती हैं । उन्हें भी स्वतंत्रता की सीमा का एहसास है । अपने मालिक के साथ अपनत्व है ।

किसी की स्वतंत्रता का हनन करने का नतीजा प्रकृति से सीखें । प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने पर इसका कुप्रकोप भुगतना पड़ता है । ईश्वर ने इसकी संरचना की हमारी सुरक्षा के लिए ,ना  की उसे उजड़ने के लिए
प्राकृतिक सौंदर्य शांति देता है । बड़े -बड़े ऋषि -मुनियों ने इसी प्रकृति के बीच आराधना की व स्वयं को समर्पित किया ।

क्या हम हवा -पानी के बिना जीवित रह सकते हैं ? फिर इन्हें दीक्षित करने का अधिकार हमें किसने दिया ?
रोजमर्रा की जिंदगी में प्रदुषण से स्वच्छ हवा दूषित हो रही हैं । पानी अनेक बिमारियों की जड़ बनता जा रहा है । क्यों ? क्योंकि हमने इसमें संक्रमण फैलाया है ।

अन्त  में मैं यही कहूँगी प्रकृति के अनुशासन को समझें और जीवन में खुशियां लाएं ।इसके   प्रभाव को गुणे  और स्वच्छ  ,सुन्दर और स्वस्थ्य जीवन बिताएं ।

I LOVE NATURE.

This blog post is inspired by the blogging marathon hosted on IndiBlogger for the launch of the #Fantastico Zica from Tata Motors. You can  apply for a test drive of the hatchback Zica today.





शनिवार, 23 जनवरी 2016

स्मरण वो यादें , जब तुम  मेरी गोदी में खेला करती
मृणालिनी तू मेरे आँगन में ,चारों ओर चहका करती
तितली -सी चंचल तू , अब बेटों संग उलझा करती
खेल -खेल में कब हो गयी बड़ी ,रच गयी  शादी तेरी
तारों  -सी रहे चमक ,ससुराल ओर मायके में तेरी
वक्त गुजर गया ,दहलीज़  बदल गयी ,न  बदली तू
तरक्की व ख़ुशी मिले ,यही कामना तेरे जन्मदिन पर मेरी  

रविवार, 10 जनवरी 2016

"बाजे" -कर्मठता की मिसाल

'बाजे' शीर्षक पढ़कर शायद आपको अजीब -सा लगा होगा । 'बाजे ' नेपाली भाषा में दादा या नाना ( grandfather) को कहा जाता है । यहाँ मैं मेरे किसी दादा या नाना की बात नहीं कर रही । यह बाजे  सचमुच में grand है । हमारे यहाँ माली का काम करते हैं। इनकी कर्मठता का क्या कहना - बेमिसाल है ।


82 साल के होने के बावजूद  काम के प्रति  इनका लगाव सचमुच में  लाजवाब है । हमारे इन्ही बाजे की कर्मठता कविता के रूप में लिख रही हूँ --

सुबह -सुबह ,दोनों हाथ जोड़े 
चेहरे पर झुर्रियाँ ,उम्र 82 साल 
'मैडम नमस्ते ,''सर नमस्ते ' कह 
मुस्कराता,बगल में हँसियाँ और कुदाल । 

न थकान ,न अभिमान 
न शिकवा ,न शिकायत 
चाय की एक चुस्की से फिर 
हो तरोताज़ा ,काम में न कोई किफ़ायत । 

विचार ऐसे -"आराम हराम है",
'परिश्रम' जीवन की औषधि 
रुके न खाद मिश्रण ,न सफाई 
मेहनत न लगती इन्हें दुखदायी । 

इस बुढ़ापे में बाजे का मन है 
नव अंकुरित पौधे -सा 
मुरझाएगा  या फलेगा 
नहीं निराशा ,धुँधली आँखों में । 

साहब अगर न करू काम 
शरीर मेरा हो जाएगा निष्काम 
बिना डरे ,चढ़ जाता पेड़ों पर , 
बढ़ जाता, ढोए मिट्टी पीठ पर ।

दोनों हाथों से फिर कर सलाम 
ले लेता विदाई हर शाम 
'भोली फेरी आउँछु'-कह (कल फिर आऊंगा)
दे जाता कर्मठता का पैगाम ॥   

      

रविवार, 13 दिसंबर 2015

मेरा सबसे बड़ा पोता

मेरा सबसे बड़ा पोता 

सबसे बड़ा पोता मेरा 
शियम है उसका नाम 
दिल का सच्चा ,मन का अचछा 
बड़ा होकर बनेगा मेरा सहारा

हंसमुख चंचल और नटखट 
करता अपना काम झटपट 
पढ़ने लिखने मे है होशियार 
भाई - बहन से करता प्यार